B. Tech Instructions for admission in the first year of Handloom and Textile Technology for the session 2023-24

 

GOVT. OF CHHATTISGARH
DEPTT. OF RURAL INDUSTRIES
INDIAN INSTITUTE OF HANDLOOM TECHNOLOGY
MADVA PLANT ROAD LACHHANPUR CHOWK, CHAMPA
DISTT – JANJGIR CHAMPA (C.G.) — 495669
Website – www.iihtchampa.org.in, Email ID – iihtchampacg@gmail.com

 

बी. टेक. इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी के सत्र 2023-24 हेतु प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए निर्देश यदि ऑनलाईन आवेदन करते समय अभ्यर्थी द्वारा कोई भी ऐसी गलत जानकारी दी गई है, जिससे मेरिट लिस्ट प्रभावित होती है तथा यह गलती संज्ञान में आती है, तो प्रवेश की पात्रता नहीं होगी | इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे |

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट ( https://cgdteraipur.cgstate.gov.in) में उपलब्ध प्रवेश नियम का. अवलोकन करें |संस्था में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र निम्न निर्देशों का सावधानी पूर्वक अध्ययन करने के उपरांत समस्त दस्तावेजों के साथ संस्था में उपस्थित होवें |

  1. छात्रों की सुविधा हेतु प्रवेश फार्म इस निर्देश के साथ संलग्न है।
  2. प्रवेश फार्म का प्रिन्ट लेकर इसमें समुचित प्रविष्टि कर लेवें ।
  3. प्रवेश फार्म के साथ निम्न दस्तावेज की मूल एवं दो छाया प्रति साथ लावें।

               a) एलाटमेंट लेटर की छायाप्रति |

    b) रजिस्ट्रेशन फार्म की छायाप्रति |
    c) सी.जी.पी ई.टी. की मार्कशीट की छायाप्रति |
    d) 10 वीं की अंकसूची की छायाप्रति |
    e) 12 वीं की अंकसूची की छायाप्रति |
    f) टी.सी. की मूलप्रति |
    g) चरित्र प्रमाण पत्र की मूलप्रति |
    h) निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति (तहसीलदार द्वारा जारी) |
    i) स्थाई जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा जारी) |
    j) विशेष आरक्षण फ्रीडम फाइटर / सैनिक, विकलांग श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र की छायाप्रति |

                     a) फ्रीडम फाइटर हेतु कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र |

          b) सैनिक हेतु जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से प्रमाण पत्र |
          c) दिव्यांग हेतु अधीक्षक, भारत सरकार, श्रम मंत्रालय, निशक्त हेतु संचालित व्यावसायिक पुनर्वास केन्द्र, नेपियर टाउन जबलपुर का प्रमाण पत्र |
    k) गेप (यदि हो तो) संबंधी नोटरी का शपथ पत्र की मूलप्रति ।
    l) यदि सी.बी.एस.ई. बोर्ड से उत्तीर्ण है तो माइग्रेशन प्रमाण पत्र की मूलप्रति |
    m) पिता/ माता का समस्त स्त्रोतो से आय का आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति |
    n) फोटो रंगीन पासपोर्ट साईज – 4
    o) छात्रवृत्ति/टयूशन फीस से संबंधित शपथ पत्र – केवल एस.सी./एस.टी./ओ.बी.सी. छात्र हेतु।
    p) एंटी रैगिंग से संबंधित छात्र का शपथ पत्र |
    q) एंटी रैगिंग से संबंधित पिता का शपथ पत्र |
  1. प्रवेश लेने के दौरान छात्र के माता / पिता (अभिभावक) की उपस्थिति अनिवार्य है।

  2. विभिन्न वर्ग हेतु लागु शुल्क का विवरण निम्नानुसार है –

No. शुल्क का विवरण प्रथम सेमेस्टर
    GEN/OBC SC/ST
1 Sports Fee University share 250 250
2 TC (Transfer Certificate Fee) 75 75
3 TC (Transfer Certificate Fee) 1000 1000
4 Amalgamated Fee 2500 2500
5 Tuition Fee          18000 00
  Total 21825 3825
  Hostel Fee    
1 Hostel Room Rent (Yearly) 200 00
2 Water Charge 300 300
3 Electricity Yearly (Under revision & difference will be collected later on) 1200 1200
4 (Under revision & difference will be collected later on) 5000 5000
5 Hostel Development Fund            2500 2500
  Total 9200 9000

नोट :- I शुल्क में हास्टल मेस शुल्क शामिल नहीं है। हास्टल मेस शुल्क प्रति माह छात्र /छात्राओं की संख्या के आधार पर लिया जायेगा।

अनुसूचित जाति, जनजाति (2.5 लाख से कम वार्षिक आमदनी) एवं पिछड़ा वर्ग (1.0 लाख से

कम वार्षिक आमदनी) के छात्रों द्वारा आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही शिक्षण शुल्क माफ किया जावेगा।

6. प्रवेश शुल्क जमा करने हेतु निम्न बैंक डिटेल्स में शुल्क जमा लिया जायेगा: 

Bank Name:INDIAN INSTITUTE OF HANDLOOM TECHNOLOGY CHAMPA (C.G.)
Branch:BARPALI CHOWK, CHAMPA, DISTRICT – JANJGIR-CHAMPA (C.G.)
Account No.31238988227
IFSC Code.SBIN0004572

7. विश्वविद्यालय शुल्क(Enrollment fee C.G. Board Rs. 1500, Other Board 2000) अलग से CSTV, Bhilai को भुगतान करना होगा|

8. समस्त प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद छात्र प्रवेश की पावती (admission confirmation) अवस्य प्राप्त करे व इसके पश्चात ही संसथान से प्रस्थान करे|

नोट: किसी भी स्थिति में नगद या अन्य माध्यम से शुल्क स्वीकार नही किया जायेगा |

—:: शपथ पत्र ::—  

(शैक्षणिक शुल्क में छुट हेतु)

मैं ………………………………………………………………………………….. पिता श्री ………………………………………………………………….

पता …………………………………………………………………………………………………….शपथ पूर्वक कथन करता हूँ कि मैं अनुसूचित जाति, अनु, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अंतर्गत आता हूँ। मेरा स्थाई जाति प्रमाण पत्र संलग्न है। मेरे पालक का समस्त स्त्रोतो से वार्षिक आय रू. 2.5 लाख, 1.0 लाख से कम है। मैं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, चांपा के ब्रांच बी.टेक. इन हैण्डलूम एण्ड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंजी. में अन्य (मिसलेनियस) शुल्क रूपये 3825,/- जमा कर प्रवेश ले रहा हूँ, संस्थान का शैक्षणिक शुल्क रूपये 18000/- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति स्वीकृत हो जाने पर या स्वीकृत नहीं होने पर भी जमा कर दूंगा। शैक्षणिक शुल्क जमा नहीं होने की स्थिति में मेरा प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी मेरी होगी।

नोट:- OBC के विद्यार्थियों को शैक्षणिक शुल्क में छूट हेतु पालक का समस्त स्त्रोतों से आय प्रमाण पत्र रू. 1.0 लाख से कम का होना आवश्यक है। SC/ST के विद्यार्थियों को शैक्षणिक शुल्क में छुट हेतु पालक का समस्त स्त्रोतों से आय प्रमाण पत्र रू. 2.5 लाख से कम का होना आवश्यक है।

पालक का हस्ताक्षर,                                                                                                                   छात्र के हस्ताक्षर

दिनांक :                                                                                                                                         दिनांक :

 Download Sapath Patra